IT Stocks: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार 27 नवंबर को नया इतिहास रच दिया। निफ्टी ने 26,310.45 और सेंसेक्स ने 86,055.86 का नया ऑलटाइम हाई छुआ। इस साल अब तक दोनों इंडेक्स लगभग 11% तक चढ़ चुके हैं। लेकिन आईटी सेक्टर अब तक इस तेजी से दूर रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स साल 2025 में ही अब तक 13% टूट चुका है। वहीं कई मिडकैप आईटी स्टॉक्स अपने रिकॉर्ड हाई से 50% तक गिर चुके हैं। वहीं, कई लार्जकैप आईटी शेयर भी अपने रिकॉर्ड हाई से 20–30% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, कुछ मिडकैप आईटी कंपनियां तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन भी कर रही हैं।
आइए जानते हैं कि इस सेक्टर की किन कंपनियों का कैसा परफॉर्मेंस रहता है-
1. टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi)
2. टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)
यह टाटा ग्रुप का दूसरा मिडकैप स्टॉक है जो लिस्टिंग के बाद अपने सबसे ऊंचे लेवल 1,400 रुपये प्रति शेयर से 51% नीचे आ गया है। स्टॉक इस साल की शुरुआत से अब तक 23.7% नीचे गिर चुका है।
3. केपीआईटी टेक (KPIT Tech)
यह शेयर अपने 1928 रुपये के रिकॉर्ड हाई से 38% नीचे आ गया है। इस साल अब तक स्टॉक में लगभग 19% की गिरावट आ चुकी है।
4. L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS)
यह शेयर अपने 6,000 रुपये के ऑल-टाइम हाई से 29% तक नीचे आ चुका है। इस साल अब तक स्टॉक में 7.2% की गिरावट देखी गई है।
बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस दिग्गज आईटी कंपनी के शेयर अपने 369.9 रुपये के रिकॉर्ड हाई से 32 फीसदी तक नीचे गिर चुके है। सिर्फ इस साल में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है।
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में 4,592 रुपये के इसके ऑलटाइम हाई से करीब 31 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। यह निफ्टी के इस साल सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक है। इस साल अब तक टीसीएस के शेयरों में 23% से अधिक की गिरावट आई है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस अपने रिकॉर्ड स्तर 2,006 रुपये से 22% तक लुढ़क चुका है। साल 2025 में अब तक इस शेयर में करीब 17% की गिरावट आई है।
HCL टेक के शेयर अपने 2,012 रुपये के ऑल-टाइम हाई से 20% तक नीचे आ चुके है। साल 2025 में अब तक इस शेयर में करीब 15% की गिरावट आई है।
इन मिडकैप IT शेयरों में उछाल
कुछ मिडकैप IT कंपनियां के शेयरों ने इस साल अपने बाकी समकक्ष कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया हैं। Coforge और Persistent Systems के शेयर अपने हालिया रिकॉर्ड हाई से महज 6% नीचे हैं। बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ के चलते इनका प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से बेहतर है। कोफोर्ज के शेयरों में पिछले तीन सालों में जहां 139 फीसदी की तेजी आई है। वहीं परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में इस दौरान 230% की शानदार उछाल देखने को मिली है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।