आईटी कंपनियों के शेयर 4 फरवरी को मार्केट खुलते ही क्रैश कर गए। इसकी वजह एंथ्रोपिक का नया लीगल एआई टूल है। एनालिस्ट्स ने निवेशकों को सतर्क करते हुए कहा है कि यह टूल आईटी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे 3 फरवरी को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। 4 फरवरी को इंडियन आईटी कंपनियों के शेयर क्रैश कर गए। निफ्टी आईटी इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। मार्च 2020 के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स में यह किसी एक सत्र में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
