Get App

IT Stocks : पूरे मिडकैप IT सेक्टर में जबरदस्त जोश, जानिए क्या है इस तेजी की वजह

IT Stocks : ब्रोकरेज हाउसेस ने मिडकैप IT शेयर को अपग्रेड किया है। US और चीन की ट्रेड वार्ता अभी तक अच्छी चल रही है। इन खबरों के चलते आज आईटी शेयरों में अच्छी तेजी आई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 3:46 PM
IT Stocks : पूरे मिडकैप IT सेक्टर में जबरदस्त जोश, जानिए क्या है इस तेजी की वजह
IT Stocks : कोफोर्ज के साथ ही दूसरे मिड कैप आईटी शेयरों में भी जोरदार तेजी रही। परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की तेजी रही

IT Stocks : कोफोर्ज आज बाजार के फोकस में है। इसकी तेजी ने पूरे मिडकैप IT सेक्टर में जोश भर दिया है। क्यों दौड़ रहे हैं मिडकैप IT शेयर और कोफोर्ज में क्या हैं तेजी के ट्रिगर, इस पर नजर डालें तो कोफोर्ज के मैनेजमेंट की कमेंट्री बहुत बुलिश है। ब्रोकरेज हाउसेस ने मिडकैप IT शेयर को अपग्रेड किया है। US और चीन की ट्रेड वार्ता अभी तक अच्छी चल रही है। इन खबरों के चलते आज इस शेयर में अच्छी तेजी आई है। एनएसई पर ये शेयर 3.25 बजे के आसपास 39.50 रुपए यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 1834 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,895 रुपए और दिन का लो 1,817 रुपए है।

कोफोर्ज मैनेजमेंट कमेंट्री बुलिश

कोफोर्ज मैनेजमेंट कमेंट्री काफी बुलिश है। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि अभी मैक्रो चिंता के कोई संकेत नहीं हैं। मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2026 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी छमाही में ज्यादा ग्रोथ संभव है। वित्त वर्ष 2026 में 14 फीसदी EBIT मार्जिन हासिल होने की उम्मीद है। कंपनी बड़ी डील्स के पीछे है। RFPs का इंतजार नहीं कर रही है।

कोफोर्ज पर जेपी मॉर्गन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें