Get App

IT Shares Price: आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट ने बढ़ाया बाजार पर दबाव, कोफोर्ज का स्टॉक 6% तक क्रैश

IT Shares Prices Crash: कोफोर्ज के शेयरों में बड़ी गिरावट की वजह चेयरमैन ओमप्रकाश भट्ट का इस्तीफा है। लेकिन, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो के शेयरों में भी गिरावट दिखी। निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान में चल रहे थे

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 12:36 PM
IT Shares Price: आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट ने बढ़ाया बाजार पर दबाव, कोफोर्ज का स्टॉक 6% तक क्रैश
Nifty IT Index बीते एक महीने में करीब 8.34 फीसदी गिरा है।

आईटी शेयरों में 9 सितंबर को आई बड़ी गिरावट ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। आईटी शेयरों में लगातार छठे सत्र गिरावट आई। सबसे ज्यादा कोफोर्ज का शेयर गिरा। एक समय यह 6 फीसदी गिर गया था। बाद में गिरावट थोड़ी सुस्त पड़ी। 12 बजे यह शेयर 4.10 फीसदी गिरकर 1,870 रुपये पर चल रहा था। इंफोसिस, टीसीएस सहित निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी शेयरों में गिरावट दिखी।

कोफोर्ज के शेयर पर चेयरमैन के इस्तीफे का असर

कोफोर्ज के शेयरों में बड़ी गिरावट की वजह चेयरमैन ओमप्रकाश भट्ट का इस्तीफा है। कंपनी के इनटर्नल ऑडिट में बोर्ड के इवैल्यूएशन प्रोसेस पर चिंता जताई गई थी। इसके बाद भट्ट ने इस्तीफ दे दिया। यह भी पाया गया था कि भट्ट के खुद के प्रदर्शन के बारे में भी बोर्ड को पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। भट्ट State Bank of India के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्हें 2024 में कोफोर्ज का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल अगले साल अप्रैल में खत्म हो रहा था।

दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें