IT Stocks: इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) सेक्टर की कंपनियों में आज 24 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी इकोनॉमी में सुस्ती की चिंताओं के चलते इनमें जमकर बिकवाली देखने को मिली। भारत की अधिकतर आईटी कंपनियां अपने सर्विस एक्सपोर्ट्स के लिए अमेरिका पर निर्भर है। ऐसे में वहां की इकोनॉमी लडखड़ाने का असर इनपर सीधा देखने को मिलता है। सुबह 10.45 बजे के करीब, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.5 फीसदी तक लुढ़क गया था। यह सभी सेक्टोरल इंडेक्स के बीच सबसे बड़ी गिरावट थी। निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी 10 इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज और परसिस्टेंट सिस्टम्स में देखने को मिली, जो करीब 5.5 फीसदी तक टूट गए।
