Get App

IT stocks : अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद, राकेट बने INFOSYS और HCL Tech के शेयर

US shutdown : IT शेयरों में आज बाजार का फोकस है। निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी चला है। IT शेयरों में क्या चल रहा है, ये क्यों दौड़ रहे हैं शेयर, यहा समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी भागा है। US सेनेट ने एडवांस बिल के लिए वोट किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2025 पर 3:14 PM
IT stocks : अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद, राकेट बने INFOSYS और HCL Tech के शेयर
IT stocks : भारतीय आईटी कंपनियां अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाज़ार से हासिल करती हैं। अमेरिका में शटडाउन के खत्म होने की संभावना से इन शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है

IT stocks : बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 25600 के पार निकल गया है। RIL, INFOSYS, L&T और भारती एयरेटल ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। अमेरिका में शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से IT में आज तूफानी तेजी है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। HCL TECH, सायंट, KPIT टेक दो से तीन परसेंट भागे हैं। वहीं फार्मा, मेटल और कैपिटल गु्ड्स में भी रौनक है। लेकिन सरकारी बैंकों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

IT शेयरों पर आज बाजार का फोकस

IT शेयरों में आज बाजार का फोकस है। निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी चला है। IT शेयरों में क्या चल रहा है, ये क्यों दौड़ रहे हैं शेयर, यहा समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि निफ्टी IT इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी भागा है। US सेनेट ने एडवांस बिल के लिए वोट किया है। शटडाउन हटाने के लिए US सेनेट का वोट पड़ा है। शटडाउन हटाने से US में दूसरी छमाही में ग्रोथ संभव है। इसके साथ ही US में AI संबंधी प्रोजेक्ट्स की डिमांड में उछाल देखने को मिल रहा है। US में डिस्क्रेशनरी खर्च में भी बढ़त देखने को मिल रही है। US फेड के दरें काटने से दुनिया में टेक शेयर दौड़े हैं। BFSI और इंश्योरेंस वर्टिकल में दिखे दम पर भी आज IT शेयर दौड़े हैं।

गिरावट के बाद IT में वैल्यू बाइंग के अच्छे मौके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें