गोल्डमैन सैक्स (Sachs) के चीफ एशिया पैशिफिक इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट टिमोथी मो (Timothy Moe) का मानना है कि भारत के लिए 2023 में दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल होगा। केंद्रीय बैंकों की तरफ ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच भारतीय शेयरों का वैल्यूएशन काफी महंगा हो गया है। इसका असर भारत के इक्विटी मार्केट के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा। हालांकि टिमोथी मो की राय है कि महंगाई अब अपने चरम पर है। यहां से अब इसमें और बढ़त नहीं होगी। लेकिन उनका ये भी मानना है कि आरबीआई अपनी नीति दरों में अभी 25-25 बेसिस प्वाइंट्स की दो और बढ़त कर सकता है। बता दें कि RBI की मॉनीटरी कमिटी ने 7 दिसंबर को रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट (0.35 फीसदी) की बढ़ोत्तरी की थी जिसके चलते रेपो रेट बढ़कर 6.25 फीसदी पर पहुंच गई है।
