Get App

ITC Q4 Results: आईटीसी का प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 5,113 करोड़ रुपये, प्रति शेयर ₹8 डिविडेंड का ऐलान

आईटीसी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में 5 फीसदी बढ़कर 5,113.36 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सिगरेट की कीमतें बढ़ाई थी, जिससे हाई टैक्स का असर कंपनी के सिगरेट बिजनेस पर ज्यादा नहीं पड़ा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 21, 2026 पर 5:29 PM
ITC Q4 Results: आईटीसी का प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 5,113 करोड़ रुपये, प्रति शेयर ₹8 डिविडेंड का ऐलान
कंपनी का शेयर 21 मई को हल्की तेजी के साथ 307.65 रुपये पर बंद हुआ।

आईटीसी ने 21 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में 5 फीसदी बढ़कर 5,113.36 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सिगरेट की कीमतें बढ़ाई थी, जिससे हाई टैक्स का असर कंपनी के सिगरेट बिजनेस पर ज्यादा नहीं पड़ा। एक साल पहले की मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 4,875 करोड़ रुपये था।

पश्चिम एशिया में टेंशन का असर ग्रोथ पर पड़ सकता है

कंपनी ने कहा है, "पश्चिम एशिया में टकराव की स्थिति जारी रहने से इंडिया की एनर्जी सिक्योरिटी और इंपोर्टेड इनफ्लेशन को लेकर चिंता बढ़ी है। सप्लाई चेन में बाधा, अल नीनो के असर और लू की स्थिति ग्रोथ, इनफ्लेशन और करेंट अकाउंट पर असर डाल सकती है। इनका असर शॉर्ट टर्म में कंज्यूमर सेंटिमेंट और डिमांड पर भी पड़ सकता है। "

अदर एफएमसीजी बिजनेस का रेवेन्यू 15% बढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें