ITC Share Price: मार्केट खुलने से पहले ₹9437 करोड़ की ब्लॉक डील, 4% टूटा शेयर

ITC Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट की हाहाकार के बीच एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयर आज धड़ाम हो गए। प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में ₹9,437 करोड़ की ब्लॉक डील पर यह 4% से अधिक फिसल गया। जानिए इस ब्लॉक डील में किस भाव पर शेयरों का लेन-देन हुआ और इसे किसने खरीदा-बेचा

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 2:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ITC में कोई प्रमोटर शेयरहोल्डिंग नहीं है और शत प्रतिशत शेयरहोल्डिंग पब्लिक है।

ITC Share Price: आज गुरुवार प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में यानी मार्केट खुलने से पहले आईटीसी के 36.66 करोड़ शेयरों के लेन-देन ने इसे तोड़ दिया। जितने शेयरों का ब्लॉक डील में लेन-देन हुआ, वह कंपनी की 2.9% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील के बाद आईटीसी के शेयर धड़ाम हो गए और 4% से अधिक टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.05% की गिरावट के साथ ₹254.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.26% फिसलकर ₹254.00 तक आ गया था।

ब्लॉक डील में किस भाव पर हुआ ITC के शेयरों का लेन-देन

प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में आईटीसी के 36.66 करोड़ शेयरों यानी 2.9% हिस्सेदारी के बराबर इक्विटी का ट्रांसफर हुआ। यह लेन-देन प्रति शेयर औसतन ₹257 के भाव पर हुआ और इस भाव के साथ यह ब्लॉक डील ₹9437 करोड़ की रही। हालांकि इसके तहत किसने शेयर खरीदे और बेचे हैं, आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हुआ है।


आईटीसी में प्रमोटर की कोई होल्डिंग नहीं है और सभी इक्विटी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। जून तिमाही के आखिरी में गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट II-गोल्डमैन सैक्स जीक्यूजी पार्टरन्स इंटरनेशनल अपॉर्च्यूनिटीज फंड की कंपनी में 2.06% तो जीक्यूजी पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड की 1.06% हिस्सेदारी थी। एलआईसी की इसमें 16.30% हिस्सेदारी है तो ₹2 लाख तक के निवेश वाले यानी 40 लाख से अधिक खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 12.46% है। म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 16.5% और विदेशी निवेशकों की 34.23% हिस्सेदारी है। सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न अभी सामने नहीं आए हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

आईटीसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 31 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹426.50 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से करीब एक साल में यह 40.45% टूटकर आज 8 अक्टूबर 2026 को ₹254.00 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

HDFC Bank Share Price: FIIs ने बेची होल्डिंग तो शेयर धड़ाम, ब्रोकरेजेज का ये है रुझान

PC Jeweller Share Price: ढहते मार्केट में 6% चढ़ा शेयर, कर्ज मुक्त होने और रेवेन्यू में 28% उछाल का जश्न

Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।