J Kumar Infra Shares: जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स को ₹1184 करोड़ का एक EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी को लखनऊ में एक इंटरनेशनल एग्जिबिशन-कम-कंवेशन सेंटर बनाना है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में 4 अप्रैल को दी। अब इसका असर सोमवार 6 अप्रैल को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों की चाल पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 2 अप्रैल को बीएसई पर यह 0.08% की गिरावट के साथ ₹454.75 (J Kumar Infra Share Price) पर बंद हुआ था। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था।
