Get App

Stock in Focus: 50% रिटर्न हासिल करने का मौका, इस स्टॉक में दिखा ब्रोकरेज को दम

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जो मौजूदा लेवल से 50% से ऊपर चढ़ सकता है। खास बात ये भी है कि ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह इसके शेयरों के लिए एक साल के रिकॉर्ड हाई से करीब डाउनसाइड है। जानिए इस स्टॉक के बारे में और ब्रोकरेज फर्म के बुलिश रुझान की वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 24, 2026 पर 1:05 PM
Stock in Focus: 50% रिटर्न हासिल करने का मौका, इस स्टॉक में दिखा ब्रोकरेज को दम
मार्च 2026 तिमाही में J Kumar Infraprojects का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% बढ़कर ₹1572 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7% उछलकर ₹219 करोड़ पर पहुंच गया जोकि आनंद राठी की उम्मीद से अधिक रहा।

J Kumar Infraprojects Share Price: दिग्गज सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स में मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर तगड़ी कमाई की जा सकती है। इसकी वजह ये है कि वित्त वर्ष 2026 की सुस्ती के बाद वित्त वर्ष 2027 में एग्जीक्यूशन के ट्रैक पर आने और रिकॉर्ड हाई लेवल ऑर्डर बुक के दम पर जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। बता दें कि वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में इसका ऑर्डर बुक सालाना आधार पर ₹2.22 हजार करोड़ से गिरकर ₹1.86 हजार करोड़ पर आ गया था लेकिन इस वित्त वर्ष 2027 में NHAI, DMRC और यूपी अथॉरिटीज इत्यादि से ₹6.3 हजार करोड़ का ऑर्डर हासिल होने के बाद कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2.50 हजार करोड़ के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 22 मई को बीएसई पर यह 1.38% की बढ़त के साथ ₹487.90 पर बंद हुआ था।

J Kumar Infraprojects के शेयरों का क्या है टारगेट प्राइस?

मार्च 2026 तिमाही में जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4% बढ़कर ₹1572 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7% उछलकर ₹219 करोड़ पर पहुंच गया जोकि आनंद राठी की उम्मीद से अधिक रहा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसे पिछड़ चुके प्रोजेक्ट्स जैसे कि जीएमएलआर, चेन्नई एलिवेटेड रोड और वीडीसीआर प्रोजेक्ट के स्पीड पकड़ने से सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अहम बात ये रही कि सीमित मार्जिन के बावजूद वर्किंग कैपिटल और कर्ज पर कंपनी का नियंत्रण बना रहा।

अब आगे की बात करें तो एग्जीक्यूशन के ट्रैक पर आने, रिकॉर्ड हाई लेवल ऑर्डर बुक और मजबूत पाइपलाइन के दम पर ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान इसका रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना 13-13% की चक्रवृद्धि रफ्तार से बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसके शेयरों में पिछले एक साल की तेज गिरावट के बाद भी मौजूदा वैल्यूएशन इसके ग्रोथ की संभावनाओं को पूरी तरह दिखा नहीं रहा है। इन सब बातों को देखते हुए आनंद राठी ने इसे ₹734 के टारगेट प्राइस के साथ फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें