Get App

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1076 करोड़ का ऑर्डर, पेयजल की सप्लाई करेगी; रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी अनकापल्ली में पेयजल सप्लाई का काम करेगी। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की इस कंपनी में 12.48% हिस्सेदारी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 7:31 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹1076 करोड़ का ऑर्डर, पेयजल की सप्लाई करेगी; रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश
NCC का शेयर सोमवार को 1.97% गिरकर ₹130.21 पर बंद हुआ

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस रकम में GST शामिल नहीं है। कंपनी ने सोमवार, 28 सितंबर को इसकी जानकारी दी।

यह ऑर्डर आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में पेयजल सप्लाई से जुड़ा है। इसके लिए कंपनी को 26 सितंबर को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।

24 महीने में पूरा करना होगा काम

NCC को येलेरू जलाशय पर मल्टी विलेज स्कीम के तहत पेयजल सप्लाई की व्यवस्था करनी है। यह काम अनकापल्ली सेगमेंट में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें