Get App

Peak XV की 30वीं लिस्टिंग, Zetwerk IPO में शेयरों की बिक्री से दिग्गजों को मिला 38 गुना तक रिटर्न

Zetwerk IPO: ₹5012 करोड़ के आईपीओ को 3 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद जेटवर्क के शेयर 23 अक्टूबर को 5% प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर 20% से अधिक टूट गए। हालांकि कंपनी के शुरुआती निवेशकों को इस आईपीओ के जरिए शेयर बेचने पर 38 गुना तक रिटर्न मिला। साथ ही Peak XV के लिए भी लिस्टिंग यादगार रही क्योंकि आईपीओ के जरिए इसके पोर्टफोलियो की 30वीं लिस्टिंग रही। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 2:02 PM
Peak XV की 30वीं लिस्टिंग, Zetwerk IPO में शेयरों की बिक्री से दिग्गजों को मिला 38 गुना तक रिटर्न
जेटवर्क (Zetwerk) एक मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो औद्योगिक ग्राहकों को सप्लायर्स से जोड़ता है।

जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेसेज (Zetwerk Manufacturing Businesses) के शुरुआती निवेशकों ने कंपनी के आईपीओ के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया। इसके आईपीओ के तहत काई कैपिटल (Kae Capital), एस्सेल (Accel), पीक XV पार्टनर्स (Peak XV Partners) और लाइटस्पीड वेंचर्स पार्टनर्स (Lightspeed Venture Partners) समेत कई निवेशकों ने ₹₹2,182 करोड़ के शेयर बेचे हैं। ₹5012 करोड़ के आईपीओ के तहत इन निवेशकों ने प्रति शेयर ₹151 के भाव पर लगभग ₹1,215 करोड़ जुटाए हैं। जेटवर्क के को-फाउंडर्स अमित प्रतीक आचार्य और श्रीनाथ रामकृष्णन ने भी आईपीओ के जरिए अपने 1.42-1.42 करोड़ शेयर बेचे हैं लेकिन उनके शेयरों की औसत खरीद लागत बहुत कम है तो उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर उनके रिटर्न का सटीक गुणक निकालना मुश्किल है।

ऐसा नहीं है कि आईपीओ में शेयर बेचने वाले सभी को फायदा ही हुआ। प्रमोटर ग्रुप एंटिटी क्रेवोवेट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (Creovate Innovation Private Limited) को कंपनी के शेयर ₹178.58 के औसतन वेटेज कॉस्ट पर मिले थे यानी कि लगभग 2.30 करोड़ शेयरों को ₹151 के आईपीओ प्राइस से बेचने पर घाटा हुआ।

किसे मिला सबसे अधिक फायदा?

जेटवर्क के आईपीओ में ऑफर सेल विंडो के जरिए अपने निवेश पर सबसे अधिक फायदा काई कैपिटल फंड II और काल्यस्ता कैपिट फंड II (Kalysta Capital Fund II) ने पाया। काई को अपने शेयरों की बिक्री से करीब ₹190 करोड़ और काल्यस्ता को करीब ₹63 करोड़ मिले हैं, जबकि इन दोनों को ये शेयर ₹3.94 के औसत भाव पर मिले थे यानी कि इन्हें अपने निवेश पर करीब 38.3 गुना रिटर्न मिला। एस्सेल इंडिया V को कंपनी के शेयर ₹7.84 के औसतन वेटेज कॉस्ट पर मिला था यानी कि आईपीओ के जरिए करीब ₹172 करोड़ के शेयरों की बिक्री से इसे 19.3 गुना रिटर्न मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें