Get App

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी को मिल सकती है 'डिफॉल्ट' रेटिंग, कर्ज चुकाने में की देरी : सूत्र

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी Jana Holdings की क्रेडिट रेटिंग 'डिफॉल्ट' कैटेगरी में जा सकती है। इसकी वजह NCD भुगतान में देरी है। जानिए इस घटनाक्रम का बैंक के कारोबार पर कितना असर हो सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:59 PM
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी को मिल सकती है 'डिफॉल्ट' रेटिंग, कर्ज चुकाने में की देरी : सूत्र
JHL ने NCD की भुगतान अवधि 30 जून 2026 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी Jana Holdings Limited (JHL) की क्रेडिट रेटिंग घटकर 'डिफॉल्ट' कैटेगरी में जा सकती है। CNBC-TV18 को मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इसकी वजह नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) की रकम तय समय पर नहीं चुका पाना है।

NCD भुगतान में हुई देरी

सूत्रों के मुताबिक, JHL ने NCD की भुगतान अवधि 30 जून 2026 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है। यानी कंपनी को भुगतान के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय मिला है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला डिबेंचर-होल्डर्स की सहमति से लिया गया है। इनमें प्रमुख निवेशक TPG Asia VI India Markets Pte भी शामिल है। ऐसे में इसे टेक्निकल डिफॉल्ट माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें