JBM Auto share : JBM Auto के शेयरों में आज 19 मार्च को करीब 6 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 6.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1995.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 2060.60 रुपये के लेवल को छू लिया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23,596 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी (JBM Ecolife Mobility) को 7,500 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि आज स्टॉक में जमकर खरीदारी हो रही है।
JBM Auto share : ऑर्डर से जुड़ी डिटेल
जेबीएम ऑटो की सब्सिडियरी कंपनी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसे 1,390 इलेक्ट्रिक बसों का 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को पीएम-ईबस सेवा स्कीम के तहत बसों की खरीद, सप्लाई, ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) से टेंडर मिला है। कंपनी इस स्कीम के तहत ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) पर इलेक्ट्रिक और सिविल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के विकास के लिए भी जिम्मेदार होगी। इस ऑर्डर को अगले 12 से 18 महीनों के भीतर पूरा करना होगा।
कैसा रहा है JBM Auto के शेयरों का प्रदर्शन
जेबीएम ऑटो का 52-वीक हाई 2,417.30 रुपये और 52-वीक लो 604 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 16 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 36 परसेंट का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 24 परसेंट की तेजी आ चुकी है। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 227 परसेंट का शानदार मुनाफा हुआ है।