JBM Auto share : JBM Auto के शेयरों में आज 19 मार्च को करीब 6 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 6.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1995.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 2060.60 रुपये के लेवल को छू लिया। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23,596 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी (JBM Ecolife Mobility) को 7,500 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि आज स्टॉक में जमकर खरीदारी हो रही है।
