JBM Auto Share Price: ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली दिग्गज कंपनी जेबीएम ऑटो के शेयर आज 18 फीसदी के उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर आज बीएसई पर 11.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1467.20 रुपये पर बंद हुए हैं। इसके शेयरों में तेजी की वजह 5000 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर है जो इसे स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (STUs) और कई बड़ी-बड़ी कंपनियों से मिला है। इस साल यह करीब 183 फीसदी मजबूत हो चुका यानी निवेशकों का पैसा इसने ढाई गुना से अधिक बढ़ाया है।
