जेफरीज ने बढ़ाया कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और हिंडाल्को का टारगेट प्राइस, इंडियन मेटल्स पर बुलिश

जेफरीज का मानना है कि डॉलर में नरमी की संभावना, बॉन्ड यील्ड में गिरावट, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत मांग और एनर्जी ट्रांजिशन के कारण मेटल्स की मांग में बढ़त जैसे कारणों के चलते आग सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। इस बीच चीन में भी स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 3:57 PM
जेफरीज दूसरी कंपनियों की तुलना में कोल इंडिया को ज्यादा पसंद कर रहा है। जेफ़रीज़ का भारतीय मेटल और सेक्टर पर बुलिश नजरिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और हिंडाल्को पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है और कहा है कि मजबूत आर्थिक विकास की संभावना, बढ़ती घरेलू मांग और और अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय मेटल और माइनिंग सेक्टर पर उसका रुख पॉजिटव है। मार्च से अक्टूबर तक 22 फीसदी की गिरावट के बाद, एशियाई फ्लैट स्टील की कीमत (एचआरसी) पिछले दो महीनों में 8 फीसदी बढ़ गई है, जिससे जेफ़रीज़ का नजरिया मेटल्स को लेकर पॉजिटिव हुआ। इसके अलावा विकसित बाजारों की मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति भी पहले से सुधर गई है।

    जेफरीज का मानना है कि डॉलर में नरमी की संभावना, बॉन्ड यील्ड में गिरावट, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत मांग और एनर्जी ट्रांजिशन के कारण मेटल्स की मांग में बढ़त जैसे कारणों के चलते आगे सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

    इस बीच चीन में भी स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और 2024 में अपस्फीति (deflation) से बचने के लिए चीनी राजकोषीय नीति में निवेश बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। जिससे चीन की इकोनॉमी में मजबूती आने की उम्मीद है।


    जेफरीज दूसरी कंपनियों की तुलना में कोल इंडिया को ज्यादा पसंद कर रहा है। जेफरीज का भारतीय मेटल और सेक्टर पर बुलिश नजरिया है। वह टाटा स्टील और हिंडाल्को की तुलना में कोल इंडिया को ज्यादा पसंद कर रहा है। कोल इंडिया की वॉल्यूम में काफी बढ़त हुई है। आगे भारत की इकोनामी में तेज ग्रोथ के साथ बिजली खपत बढ़ने की संभावना है जिसका फायदा कोल इंडिया को मिलेगा। बता दें कि कोल इंडिया बिजली बनाने वाली कंपनियों की सबसे बड़ी कोयला सप्लायर है।

    जेफरीज का कहना है कि पिछले 4 महीनों में मजबूत रैली के बावजूद, कोल इंडिया 7.0x FY25E PE पर कारोबार कर रहा है जो इसके वैल्यूशन को आकर्षक बनाता है। जेफरीज ने कोल इंडिया का टारगेट प्राइस बदलकर 425 रुपये प्रति शेयर दिया है। इस मतलब है कि इस स्टॉक में 7 फीसदी डिवीडेंड सहित 28 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। कोल इंडिया का वर्तमान भाव 355.1 रुपए है।

    बाजार में बीच-बीच में आते रहेंगे करेक्शन, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड तेजी का : रजत राजगढ़िया

    जेफरीज ने टाटा स्टील और हिंडाल्को पर अपनी ‘buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि इनके टारगेट प्राइस बढ़ाए गए हैं। हिंडाल्को का टारगेट प्राइस 600 रुपये से बढ़ाकर 660 रुपये कर दिया गया है, जबकि टाटा स्टील का टारगेट प्राइस 145 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है। 130.3 रुपये के सीएमपी के आधार पर, टाटा स्टील में 22.7 फीसदी ग्रोथ का अनुमान किया गया है। जबकि हिंडाल्को की 555.85 रुपये की सीएमपी के आधार पर18.7 फीसदी बढ़त का अनुमान किया गया। हालांकि, जेएसडब्ल्यू स्टील के लिए, 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी गई है। लेकिन टारगेट 630 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।