जेफरीज ने बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और हीरो मोटो (Hero Moto) को डाउनग्रेड किया है। साथ ही टू-व्हीलर कंपनियों का EPS अनुमान भी घटाया है। यही वजह है कि इन शेयरों पर दबाव दिख रहा हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म रिपोर्ट बताती हैं कि इंडस्ट्री में कंपिटीशन की तस्वीर बदल चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक TVS ने नया मुकाम हासिल किया है, जबकि Hero Moto पुराने दौर के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है। Bajaj Auto की स्थिति भी दबाव में है।
