Get App

Jewellery Stocks: एंकर निवेशक ने घाटे में बेचे 8 लाख शेयर! दो महीने पहले हुई थी धांसू लिस्टिंग

Jewellery Stocks: करीब दो महीने आईपीओ आने से पहले एंकर बुक के जरिए शेयर हासिल करने वाले एक निवेशक ने इस ज्वैलरी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की की है और 8 लाख से अधिक शेयर बेच दिए। यह पीएन गाडगिल (PN Gadgil) और कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) जैसी दिग्गज ज्वैलरी कंपनियों के लिए गहने बनाती है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 11:05 AM
Jewellery Stocks: एंकर निवेशक ने घाटे में बेचे 8 लाख शेयर! दो महीने पहले हुई थी धांसू लिस्टिंग
Jewellery Stocks: शंकेश ज्वैलर्स (Shankesh Jewellers) के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और फिलहाल यह आईपीओ प्राइस से नीचे है। (File Photo- Pexels)

Shankesh Jewellers Share Price: पीएन गाडगिल (PN Gadgil) और कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) जैसी दिग्गज ज्वैलरी कंपनियों के लिए गहने बनाने वाली शंकेश ज्वैलर्स के शेयर आज 2% से अधिक उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई, जब इसके एंकर निवेशक टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-1 ने इसके 8.21 लाख शेयर बेच दिए। आईपीओ खुलने से पहले शंकेश ज्वैलर्स का एंकर बुक 17 अगस्त 2026 को खुला था। अब दो महीने से भी समय में शंकेश ज्वैलर्स ने अपनी हिस्सेदारी हल्की है लेकिन शेयर आज मजबूत हुए हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1.32% की बढ़त के साथ ₹91.79 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.10% चढ़कर ₹92.49 तक पहुंचा था।

शंकेश ज्वैलर्स के एंकर बुक की बात करें तो टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-1 को एंकर बुक का 15.56% हिस्सा एलॉट हुआ था। इसे 17,13,84,120 शेयर मिले थे लेकिन सितंबर तिमाही क शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से उसके पास 18,42,840 शेयर (1.25% होल्डिंग) थे यानी कि एंकर बुक के बाद भी इसने शेयर खरीदे थे। इसमें से 8,21,420 शेयर यानी 0.55% इक्विटी होल्डिंग इसने प्रति शेयर ₹91.76 के भाव पर ₹7.5 करोड़ में बेच दिए।

अब तक कैसी रही Shankesh Jewellers के शेयरों की चाल

शंकेश ज्वैलर्स के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹367 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹93 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 25 अगस्त 2026 को 11% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयरों में उठा-पटक दिखी। फिर लिस्टिंग के बाद पहला कारोबारी नतीजे आने के बाद 11 सितंबर 2026 को बीएसई पर यह ₹116.00 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि इस हाई लेवल से शेयर फिसल गए। एक महीने से भी कम समय में यह 25% टूटकर 1 अक्टूबर 2026 को ₹87 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जोकि आईपीओ प्राइस से 6% से अधिक डाउनसाइड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें