Get App

मशहूर निवेशक जिम रोजर्स ने सिल्वर को बताया अपनी पहली पसंद, जानिए उन्होंने क्या कहा

इनवेस्टमेंट का दशकों का अनुभव रखने वाले रोजर्स ने कहा कि दुनियाभर में लोगों की दिलचस्पी गोल्ड, सिल्वर और कॉपर में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पास गोल्ड और सिल्वर हैं। इंडिया में सिल्वर फ्यूचर्स 29 सितंबर को ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 9:53 PM
मशहूर निवेशक जिम रोजर्स ने सिल्वर को बताया अपनी पहली पसंद, जानिए उन्होंने क्या कहा
पिछले कुछ समय से सोने और चांदी दोनों में उछाल देखने को मिला है। इससे इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बुलियन में बढ़ी है।

सिल्वर में आई तेजी ने निवेशकों को हैरान किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिल्वर में यह तेजी जारी रह सकती है। अब तो मशहूर इनवेस्टर जिम रोजर्स ने भी सिल्वर को अपनी पहली पसंद बता दी है। उन्होंने कहा कि अगर आज उन्हें इनवेस्ट करना होगा तो वह सिल्वर में निवेश करना पसंद करेंगे। पिछले कुछ समय से सोने और चांदी दोनों में उछाल देखने को मिला है। इससे इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बुलियन में बढ़ी है। इनवेस्टर्स की दिलचस्पी गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में भी बढ़ी है।

गोल्ड और सिल्वर में जबर्दस्त उछाल

इनवेस्टमेंट का दशकों का अनुभव रखने वाले रोजर्स ने कहा कि दुनियाभर में लोगों की दिलचस्पी गोल्ड, सिल्वर और कॉपर में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पास गोल्ड और सिल्वर हैं। लेकिन, इनकी कीमतें जिस तरह से चढ़ी है, उससे वे मौजूदा कीमतों पर निवेश नहीं करना चाहेंगे। लेकिन, अगर इनकी कीमतें गिरती हैं तो वे इनमें निवेश करना पसंद करेंगे। दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक भी गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

स्टॉक मार्केट्स में भी तेजी का रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें