Jio Financial Services और BlackRock के म्यूचुअल फंड बिजनेस को SEBI से मंजूरी

इस साल अप्रैल में, Jio Financial Services ने भारत में वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकिंग बिजनेस के लिए ब्लैकरॉक के साथ एक जॉइंट वेंचर में प्रवेश किया। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक लिस्टेड कंपनी है, जिसके शेयर की कीमत 338.75 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप 2.15 लाख करोड़ रुपये है

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 9:25 PM
Story continues below Advertisement
26 जुलाई, 2023 को JFS और ब्लैकरॉक ने "जियो ब्लैकरॉक" बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल मैनेजमेंट को प्रपोज्ड म्यूचुअल फंड सेटअप करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया है। म्यूचुअल फंड के लिए दोनों कंपनियां को-स्पॉन्सर्स के रूप में काम करेंगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि रजिस्ट्रेशन के लिए सेबी से फाइनल मंजूरी मिलना अभी बाकी है। यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) और ब्लैकरॉक के निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगी।

26 जुलाई, 2023 को JFS और ब्लैकरॉक ने "जियो ब्लैकरॉक" बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी। इसमें दोनों की हिस्सेदारी 50:50 होगी। ब्लैकरॉक साल 2018 में भारतीय बाजार से एग्जिट कर गई थी। लेकिन अब वापसी की है।

अधिक इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स लाने में मदद करेगा JV


जियो ब्लैकरॉक के साथ ब्लैकरॉक की इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, रिस्क मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रहेगी। वहीं दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लोकल मार्केट की नॉलेज और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर रहेंगे। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि यह जॉइंट वेंचर अधिक इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स लाने में मदद करेगा। इस वेंचर में प्रमुख लीडरशिप रोल में कौन रहेगा, यह तय कर लिया गया है।

अप्रैल और सितंबर में भी शुरू किए थे जॉइंट वेंचर

इस साल अप्रैल में, JFS ने भारत में वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकिंग बिजनेस के लिए ब्लैकरॉक के साथ एक जॉइंट वेंचर में प्रवेश किया। उसके बाद सितंबर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक नई निवेश सलाहकार कंपनी, जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवायजर्स प्राइवेट लिमिटेड को लॉन्च करने के लिए ब्लैकरॉक एडवायजर्स सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के साथ एक जॉइंट वेंचर में प्रवेश किया था। यह जॉइंट वेंचर इनवेस्टमेंट एडवायजरी सर्विसेज देने पर फोकस करेगा। JFS ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि कंपनी 30,00,000 इक्विटी शेयरों के शुरुआती सब्सक्रिप्शन के लिए 3 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।