Get App

Jio Financial Services कर रही बीमा कारोबार में एंट्री, एग्रीमेंट साइन; 4% चढ़ा शेयर

Jio Financial Services Share Price: इस JV में आलियांज ग्रुप की ओर से उसकी 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आलियांज यूरोप B.V. रहेगी। जियो फाइनेंशियल और आलियांज भारत में एक लाइफ इंश्योरेंस वेंचर शुरू करने के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रहे हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:21 PM
Jio Financial Services कर रही बीमा कारोबार में एंट्री, एग्रीमेंट साइन; 4% चढ़ा शेयर
इस जॉइंट वेंचर की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में हुई थी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर में गुरुवार, 23 अप्रैल को 4 प्रतिशत से ज्यादा की ​तेजी आई। BSE पर शेयर 248.60 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी ने जनरल इंश्योरेंस बिजनेस में उतरने के लिए आलियांज के साथ 50:50 की पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर (JV) को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। यह वेंचर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ अन्य जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करेगा। अभी इसे रेगुलेटरी मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस जॉइंट वेंचर की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में हुई थी।

इस JV में आलियांज ग्रुप की ओर से उसकी 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आलियांज यूरोप B.V. रहेगी। कंपनी ने कहा कि इस पार्टनरशिप में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की गहरी समझ का फायदा मिलेगा। वहीं आलियांज की ग्लोबल विशेषज्ञता और इंश्योरेंस क्षेत्र में प्रोडक्ट क्षमताओं का फायदा मिलेगा। जियो फाइनेंशियल और आलियांज भारत में एक लाइफ इंश्योरेंस वेंचर शुरू करने के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रहे हैं।

Jio Financial Services का शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत कमजोर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1.58 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में लगभग 20 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर अगस्त 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें