Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Trent, Voda Idea, Infosys और Lemon Tree समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज ट्रेंट (Trent), वोडा आइडिया (Voda Idea), इंफोसिस (Infosys) और लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 8:05 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 22 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 756.84 प्वाइंट्स यानी 0.95% की गिरावट के साथ 78,516.49 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.81% की फिसलन के साथ 24,378.10 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 22 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 756.84 प्वाइंट्स यानी 0.95% की गिरावट के साथ 78,516.49 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.81% की फिसलन के साथ 24,378.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

इंफोसिस, टाटा कैपिटल, आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, साइएंट, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


इनके कारोबारी नतीजे पेश

SBI Life Insurance Company Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसबीआई लाइफ का प्रॉफिट 1.1% गिरकर ₹804.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान नेट प्रीमियम इनकम 16% बढ़कर ₹27,683.8 करोड़, रिन्यूअल प्रीमियम 13.85% उछलकर ₹16,714 करोड़ और नेट कमीशन 10.6% बढ़कर ₹859.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Trent Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ट्रेंट का कंसालिडेटेड प्ऱॉफिट 32.6% बढ़कर ₹413.1 करोड़ और रेवेन्यू 19.2% उछलकर ₹5,028 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने और राइट्स इश्यू के जरिए ₹2,500 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है।

L&T Technology Services Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी टेक सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्ऱॉफिट 6.8% बढ़कर ₹332.1 करोड़ और रेवेन्यू 8.3% उछलकर ₹2,857.9 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ईबीआईटी इस दौरान 23.6% बढ़कर ₹434.9 करोड़ और मार्जिन 190 बीपीएस चढ़कर 15.2% पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹40 के फाइनल डिविडेंड और राजीव गुप्ता के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ बनाने की मंजूरी दी है।

Oracle Financial Services Software Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का कंसालिडेटेड प्ऱॉफिट 30.7% बढ़कर ₹841.7 करोड़ और रेवेन्यू 20.3% उछलकर ₹2,065.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Tata Communications Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा कॉम का कंसालिडेटेड प्ऱॉफिट74.7% गिरकर ₹263.3 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 9.4% उछलकर ₹6,554.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सेप्शनल गेन्स ₹577.8 करोड़ से ₹20.3 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹17.5 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Delta Corp Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डेल्टा कॉर्प का कंसालिडेटेड प्ऱॉफिट 90% गिरकर ₹16.45 करोड़ और रेवेन्यू 11.7% फिसलकर ₹161.3 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी ₹212.14 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹5.51 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई। साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹270 के डिविडेंड को मंजूरी दी है।

मंथली सब्सक्राइबर्स डेटा

रिलायंस जियो ने फरवरी में 16.24 लाख की तुलना में मार्च में 32.27 लाख नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े तो भारती एयरेटल ने इस दौरान 48.57 लाख यूजर्स की तुलना में 50.94 लाख और वोडा आइडिया ने 21,927 की तुलना में 1.02 लाख नेट सब्सक्राइबर्स जोड़े।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Infosys

इंफोसिस ने ओपनएआई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य ओपनएआई के एआई मॉडल और कोडेक्स जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके एंटरप्राइजेज के सॉफ्टवेयर को डेवलप करना है।

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल ने एलियांज ग्रुप (एलियांज) के साथ उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलियांज यूरोप बीवी के जरिए एक बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। इसके तहत आधी-आधी हिस्सेदारी के साथ प्राइमरी इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर बनाया जाएगा। जियो फाइनेंशियल और एलियांज भारत में लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रहे हैं।

Bharat Electronics

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को ₹569 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं।

Unimech Aerospace and Manufacturing

यूनिमेक एयरोस्पेस ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इनोमेक एयरोस्पेस टूलिंग्स के साथ मिलकर होबेल बेलोज के जरिए एक पार्टनरशिप फर्म होबेल बेलोज कंपनी के अधिग्रहण के लिए ₹450 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दी है। होबेल बेलोज में यूनिमेक एयरोस्पेस 24% और इनोमेक एयरोस्पेस टूलिंग्स 76% शेयरहोल्डिंग हासिल करेंगी। इसके बाद होबेल बेलोज कंपनी में होबेल बेलोज की 99.99% हिस्सेदारी होगी।

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने दो होटल संपत्तियों-रायपुर में स्थित लेमन ट्री प्रीमियर और जालंधर में स्थित लेमन ट्री होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इन दोनों एसेट्स का काम इसकी सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स देखेगी।

Eveready Industries India

एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया ने जम्मू में देश की इकलौती ऑपरेटिंग एल्कलाइन बैटरी फैसिलिटी के उद्घाटन का ऐलान किया है। इस नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को ₹200 करोड़ के निवेश से शुरू किया गया है।

बल्क डील्स

Black Buck

क्वांट म्यूचुअल फंड ने दो डील्स में ब्लैकबक के कुल 20 लाख शेयर (1.1% हिस्सेदारी) ₹124 करोड़ में प्रति शेयर ₹620 के भाव में खरीदे।

Mufin Green Finance

टाटा म्यूचुअल फंड ने मुफिन ग्रीन फाइनेंस के 33 लाख शेयर (1.66% हिस्सेदारी) ₹37.36 करोड़ में प्रति शेयर ₹113.23 के भाव से खरीदे। वहीं दूसरी तरफ फ्यूचरिस्टिक ट्रेड डीएमसीसी ने 9.75 लाख शेयर (0.49% हिस्सेदारी) ₹114.29 के भाव से ₹11.14 करोड़ में तो इनकोफिन इंडिया प्रोग्रेस फंड ने 15 लाख शेयर (0.75% हिस्सेदारी) ₹116.65 के भाव से ₹17.49 करोड़ में बेच दिए। इनकोफिन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की इनकोफिन इंडिया प्रोग्रेस फंड के पास मार्च 2026 तक मुफिन ग्रीन फाइनेंस में 7.31% हिस्सेदारी थी।

एक्स-डेट

आज क्रिसिल, हुहतामाकी इंडिया और शेफलर इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।