Get App

Brokerage report : ER&D कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट, टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में आई जोरदार तेजी

Brokerage report : JP मॉर्गन का कहना है कि पिछले 3 महीने से ऑटो ER&D डिमांड में सुधार देखने को मिला है। OEM ग्राहकों ने धीमी गति से सही लेकिन डिमांड शुरू कर दी है। सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल सेगमेंट में बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिल रहा है। Nvidia ने Alpamayo नाम से open-source AI मॉडल लॉन्च किया है। इसी साल Mercedes-Benz CLA में Alpamayo AI दिखेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:30 PM
Brokerage report : ER&D कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट, टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में आई जोरदार तेजी
Brokerage report : TATA ELXSI का शेयर 500 रुपए यानी 9.35 फीसदी की तेजी के साथ 5843 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका आज का हाई 5,855 रुपए और आज का लो 5,336 रुपए है

Brokerage report : टाटा टेक,टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल ER&D यानि इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (Engineering Research & Development) कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट आई है। ER&D शेयरों पर JP मॉर्गन बुलिश है।

 जेपी मॉर्गन ने टाटा टेक की रेटिंग NEUTRAL ने बढ़ा कर UNDERWEIGHT कर दी है और इसके लिए टारगेट 570 रुपए से बढ़ा कर 710 रुपए कर दिया है। JP मॉर्गन ने टाटा एलेक्सी का लक्ष्य 4,000 रुपए से बढ़ाकर 4,800 रुपए कर दिया है। साथ ही इस स्टॉक की रेटिंग को भी NEUTRAL से बढ़ा कर UNDERWEIGHT कर दिया है। इसी तरह KPIT टेक पर Overweight रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1,400 रुपए कर दिया है।

ER&D शेयरों पर JP मॉर्गन बुलिश क्यों?

JP मॉर्गन का कहना है कि पिछले 3 महीने से ऑटो ER&D डिमांड में सुधार देखने को मिला है। OEM ग्राहकों ने धीमी गति से सही लेकिन डिमांड शुरू कर दी है। सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल सेगमेंट में बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिल रहा है। Nvidia ने Alpamayo नाम से open-source AI मॉडल लॉन्च किया है। इसी साल Mercedes-Benz CLA में Alpamayo AI दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें