JP Power shares: जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड (JP Power) के शेयरों में शुक्रवार 21 नवंबर को तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8.51 प्रतिशत तक गिरकर 19.79 रुपये के स्तर तक आ गए। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। इन दो दिनों में इसका भाव 29% तक उछला था।
