Get App

JSPL के स्टॉक में 30 फीसदी कमाई का मौका, नुवामा ने दी इनवेस्ट करने की सलाह

Jindal Steel & Power Ltd (JSPL) का शेयर पिछले साल जून में 1,081 रुपये के प्राइस पर पहुंच गया था। यह शेयरों का 52 हफ्ते का हाई था। तब से यह 16 फीसदी गिर चुका है। नुवामा का मानना है कि हाल में शेयरों में आई गिरावट की वजह कुछ और नहीं बल्कि सीजनल कमजोरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 3:02 PM
JSPL के स्टॉक में 30 फीसदी कमाई का मौका, नुवामा ने दी इनवेस्ट करने की सलाह
जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के शेयरों में 24 जून को तेजी देखने को मिली।

जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के शेयरों में 24 जून को तेजी देखने को मिली। दोपहर में शेयर की कीमत 1.55 फीसदी चढ़कर 924.80 रुपये चल रही थी। शेयरों में तेजी की वजह ब्रोकरेज फर्म नुवामा की रिपोर्ट है। नुवामा ने इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। खास बात यह कि उसने शेयर के लिए 1,193 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 30 फीसदी चढ़ सकता है।

पिछले साल 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था स्टॉक

Jindal Steel & Power Ltd (JSPL) का शेयर पिछले साल जून में 1,081 रुपये के प्राइस पर पहुंच गया था। यह शेयरों का 52 हफ्ते का हाई था। तब से यह 16 फीसदी गिर चुका है। नुवामा का मानना है कि हाल में शेयरों में आई गिरावट की वजह कुछ और नहीं बल्कि सीजनल कमजोरी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि अभी शेयरों में खरीदारी का बड़ा मौका है। कंपनी का EBITDA FY23-25 के बीच 9,500 से 10,200 करोड़ रुपये के बीच रहा है। इसके FY27 तक डबल हो जाने की उम्मीद है।

वॉल्यूम की CAGR 19 फीसदी रहने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें