JSW Energy: Q2 में जबर्दस्त मुनाफे का धीमा पड़ा असर, 5% चढ़कर लुढ़क गया शेयर

JSW Energy का EBITDA (Earnings before interest, tax, depreciation, and amortisation) सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़कर 2,008.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,098.37 करोड़ रुपये पर था।

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 4:31 PM
NSE पर JSW Energy शेयर 410 रुपये पर खुला.

JSW Energy के लिए 23 अक्टूबर का दिन उतारचढ़ाव वाला साबित हो रहा है। कंपनी का शेयर सुबह 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट देखी जाने लगी। JSW Energy के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (FY24Q2) में 88 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। इसके चलते शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 408.85 रुपये पर खुला और फिर 410.75 रुपये तक गया। लेकिन थोड़ी ही देर में यह लाल निशान में आ गया। एनएसई पर शेयर 410 रुपये पर खुला और कुछ ही देर में गिरकर 387 रुपये पर आ गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत टूटकर 375-377 रुपये की रेंज में बंद हुआ है।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना में JSW Energy ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 856.79 करोड़ रुपये रहा है। रेवेन्यु इस दौरान बढ़कर 3,387.36 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,596.27 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में EBITDA (Earnings before interest, tax, depreciation, and amortisation) सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़कर 2,008.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 1,098.37 करोड़ रुपये पर था।

बेहतर नतीजे के बावजूद फिसला Kotak Bank, एक्सपर्ट्स का अब ये है रुझान


कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की सितंबर तिमाही के 42 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत हो गया। JSW Energy का कहना है कि सितंबर 2023 तिमाही में हायर प्रॉफिटेबिलिटी के पीछे बड़ा हाथ 'अक्वायर्ड RE पोर्टफोलियो और मर्चेंट सेल्स' का है।

6 माह में करीब 50% की तेजी

बीएसई के डेटा के मुताबिक, JSW Energy के शेयर ने पिछले एक साल में 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। वहीं 6 माह में करीब 50 प्रतिशत और 3 माह में 30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 449 रुपये है, जो 3 अक्टूबर 2023 को देखा गया था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 204.80 रुपये है, जो शेयर ने 27 फरवरी 2023 को छुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।