Get App

Jubilant Group की 3 कंपनियों में प्रमोटर बेच सकते हैं 7.53% तक हिस्सेदारी, Domino’s चेन वाली कंपनी भी लिस्ट में

Jubilant FoodWorks का शेयर 12 जून को BSE पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 667.70 रुपये पर बंद हुआ। यह कंपनी भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी लोकप्रिय QSR चेन्स को ऑपरेट करती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 10:52 PM
Jubilant Group की 3 कंपनियों में प्रमोटर बेच सकते हैं 7.53% तक हिस्सेदारी, Domino’s चेन वाली कंपनी भी लिस्ट में
Jubilant FoodWorks में प्रमोटर, 2% हिस्सेदारी की बिक्री 641 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर कर सकते हैं।

जुबिलेंट भरतिया ग्रुप की प्रमोटर भरतिया फैमिली अपनी तीन लिस्टेड कंपनियों- जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड, जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड और जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड में ब्लॉक डील के जरिए शेयर बेच सकती है। CNBC-TV18 के मुताबिक, यह बात मामले की जानकारी रखने वालों से पता चली है। प्रस्तावित शेयर बिक्री में जुबिलेंट फूडवर्क्स के 1.32 करोड़ शेयर, जुबिलेंट इंग्रेविया के 1.2 करोड़ शेयर और जुबिलेंट फार्मोवा के 56 लाख शेयर बेचे जा सकते हैं।

CNBC-Awaaz की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Jubilant FoodWorks में प्रमोटर, 2% हिस्सेदारी की बिक्री 641 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर कर सकते हैं। मॉर्गन स्टेनली इस डील के लिए ब्रोकर होगी। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में 7.53% हिस्सेदारी की बिक्री 627.45 रुपये और जुबिलेंट फार्मोवा में 3.5% हिस्सेदारी की बिक्री 1,013 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हो सकती है।

डोमिनोज पिज्जा चेन चलाती है Jubilant FoodWorks

जुबिलेंट फूडवर्क्स भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी लोकप्रिय क्यूएसआर चेन्स को ऑपरेट करती है। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया, लाइफ साइंसेज इंग्रीडिएंट्स और केमिकल्स के बिजनेस में है। जुबिलेंट फार्मोवा फार्मास्यूटिकल्स और कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च सर्विसेज के कारोबार में है। जुबिलेंट फूडवर्क्स का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93 प्रतिशत बढ़कर ₹49.5 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह ₹25.6 करोड़ था। ऑपरेशंस से स्टैंडअलोन रेवेन्यू एक साल पहले से 19.1% बढ़कर ₹1,587 करोड़ हो गया। मार्च 2024 तिमाही में यह ₹1,332.3 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें