Juniper Green Energy IPO Listing: रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली जुनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 8 गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। इसके आईपीओ के तहत ₹225 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹242.00 और NSE पर ₹245.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 9% का लिस्टिंग गेन (Juniper Green Energy Listing Gain) मिला।
