Just Dial Share Price: रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 18 अप्रैल को करीब 14 प्रतिशत की तेजी देखी गई। एक दिन पहले कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) और वित्त वर्ष 2024 (FY24) के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत बढ़कर 115.6 करोड़ रुपये हो गया। वहीं ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.2 प्रतिशत बढ़कर 270.3 करोड़ रुपये हो गया। इसके चलते Just Dial के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े हैं।
