FMCG कंपनी ज्योति लैब्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 11 मई बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत तक टूटी। BSE पर शेयर 232 रुपये के लो तक गया। बाद में 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 237.55 रुपये पर बंद हुआ। यह कंपनी उजाला, हेनको, मार्गो, एक्सो जैसे ब्रांड्स की मालिक है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि Henkel AG & Co. KGaA (Henkel), प्रिल और Fa ब्रांड्स के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट को 31 मई, 2026 के बाद रिन्यू नहीं करेगी। प्रिल और Fa ब्रांड्स के तहत मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और बिक्री का लाइसेंस साल 2011 से ज्योति लैब्स के पास है।
