Jyoti CNC Automation में बिकवाली का तूफान, शेयर में 15% गिरावट से मचा बवाल

Jyoti CNC Automation Share Price: फ्रांस में अधिकारियों ने मैटेरियल सब्सिडियरी हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि जांच के औपचारिक नतीजों का इंतजार है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
कार्रवाइयों से Jyoti CNC Automation के कारोबार और संचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।

ज्योति CNC ऑटोमेशन लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 अप्रैल का दिन बेहद खराब रहा। शेयर में बिकवाली का भारी दबाव है। BSE पर दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक गिरकर 692 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 698.90 रुपये पर सेटल हुआ। इस बिकवाली की वजह है कि फ्रांस में अधिकारियों ने मैटेरियल सब्सिडियरी हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। आरोप है कि यूरोपीय संघ के कानूनों का उल्लंघन करते हुए दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी से लैस कुछ मशीनों का निर्यात किया गया है।

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजारों को बताया कि जांच के औपचारिक नतीजों का इंतजार है। फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा उठाए गए जिन अंतरिम कदमों के बारे में पता चला है, वे इस तरह हैं...

1. हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS के डायरेक्टर जनरल को कंपनी से जुड़ा कोई भी कर्तव्य निभाने से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

2. हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS के कुछ बैंक खातों (जिनमें कुल राशि लगभग 40 लाख यूरो है) और Jyoti SAS के मालिकाना हक वाली दो आवासीय संपत्तियों को अंतरिम रूप से सीज कर दिया गया है।


3. फ्रांसीसी अधिकारियों ने हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ एक औपचारिक न्यायिक जांच शुरू की है।

हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS को इन कार्रवाइयों के संबंध में एक नोटिस मिला है। कंपनी उस पर लगाए गए आरोपों का खंडन करती है। कंपनी वर्तमान में संबंधित अधिकारियों से अधिक स्पष्टता हासिल कर रही है और शुरू की गई कार्रवाइयों के संबंध में कानूनी सलाह ले रही है। कंपनी आरोपों का पुरजोर विरोध करेगी। ज्योति CNC ऑटोमेशन ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि जब्त की गई संपत्तियां और जांच का हिस्सा रहे कुछ कर्मचारियों की सेवाएं फिलहाल ग्रुप के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। फिर भी हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS का वर्तमान कारोबार और संचालन सामान्य रूप से जारी है। इसके अलावा, इन कार्रवाइयों से ज्योति CNC ऑटोमेशन के कारोबार और संचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।

Jyoti CNC Automation का शेयर 3 महीनों में 25 प्रतिशत कमजोर

ज्योति CNC ऑटोमेशन का मार्केट कैप गिरकर 15900 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर 3 महीनों में 25 प्रतिशत गिरा है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 529.77 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 105.16 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेवेन्यू 1,615 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 310 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

गिरते बाजार में Enviro Infra Engineers का धमाल, ₹972 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स के दम पर शेयर 14% तक भागा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।