K2 Infragen IPO Listing: 40% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, लोअर सर्किट से अपर सर्किट तक जोरदार रैली

K2 Infragen IPO Listing: ईपीसी कंपनी के2 इंफ्राजेन (K2 Infragen) की कारोबारी सेहत में पिछले तीन वित्त वर्षों में उतार-चढ़ाव दिखा। वित्त वर्ष 2023 में इसकी कारोबारी सेहत तेजी से रिकवर हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
K2 Infragen IPO Listing: के2 इंफ्राजेन का ₹40.54 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    K2 Infragen IPO Listing: ईपीसी कंपनी के2 इंफ्राजेन (K2 Infragen) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 51 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 119 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 167 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन (K2 Infragen Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। फिसलकर यह 158.65 रुपये (K2 Infragen Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। हालांकि फिर इसने जोरदार वापसी की और 175.35 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसी अपर सर्किट पर आज यह बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक अब 47.35 फीसदी मुनाफे में हैं।

    K2 Infragen IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    के2 इंफ्राजेन का ₹40.54 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 मार्च से 3 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 51.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 23.37 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 113.98 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 40.70 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 34,06,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    K2 Infragen के बारे में

    वर्ष 2015 में बनी के2 इंफ्राजेन एक इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। पहले इसका नाम के2 पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड था। इसके कारोबार को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक तो यह EPC में है जिसके तहत यह कॉन्ट्रैक्ट बिजनेस और सर्विस बिजनेस में है तो दूसरे हिस्से के तहत यह नीलामी के जरिए ओपन मार्केट में नॉन-फेरस मेटल्स जैसे मैटेरियल्स की खरीदारी करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 22.49 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगले वित्त वर्ष 2022 में इसकी कारोबारी सेहत तेजी से गिर गई और इसे 3.11 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ लेकिन वित्त वर्ष 2023 में स्थिति तेजी से सुधरी और कंपनी 11.32 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 44 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 74.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 6.07 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 59.68 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Yash Optics IPO Listing: लेंस कंपनी की धांसू एंट्री, 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।