Get App

Kalyan Jewellers के लौटने वाले हैं अच्छे दिन! शेयर इस साल अभी तक 34% फिसला, अब Citi को दिख रहा 27% चढ़ने का दम

Kalyan Jewellers Share Price: ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा है कि कल्याण ज्वैलर्स के लिए मांग का रुझान मजबूत बना हुआ है और कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में 90 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। मार्च 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 62.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 8:00 PM
Kalyan Jewellers के लौटने वाले हैं अच्छे दिन! शेयर इस साल अभी तक 34% फिसला, अब Citi को दिख रहा 27% चढ़ने का दम
Kalyan Jewellers के शेयरों में 19 जून को BSE पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 510.95 रुपये पर बंद हुई।

Kalyan Jewellers Stock Price: कल्याण ज्वैलर्स इंडिया का शेयर 2 सप्ताह में 8 प्रतिशत और साल 2025 में अभी तक 34 प्रतिशत नीचे आया है। अब ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी को शेयर में आगे 27 प्रतिशत तक तेजी की गुंजाइश दिख रही है। सिटी ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह 19 जून को बीएसई पर बंद भाव से 27 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा है कि कल्याण ज्वैलर्स के लिए मांग का रुझान मजबूत बना हुआ है और कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में 90 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है। स्टडेड ज्वैलरी मिक्स के स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि कंपनी की ऑनलाइन ब्रांच कैंडेरे इसी वित्त वर्ष में मुनाफे में आ सकती है, फिर भले ही मुनाफा मामूली क्यों न हो। इसके अलावा, सिटी ने कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 में ₹350 करोड़ के कर्ज को चुकाने का लक्ष्य बना रही है।

19 जून को 1% से ज्यादा टूटा Kalyan Jewellers शेयर

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 19 जून को BSE पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 510.95 रुपये पर बंद हुई। दिन में बिकवाली के दबाव में शेयर पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 507.55 रुपये के लो तक चला गया था। कंपनी का मार्केट कैप 52700 करोड़ रुपये है। मार्च 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 62.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें