Get App

Market Trend : निफ्टी ने 22350-22400 पर बनाया मजबूत बेस, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Market Trend : मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में कल निचले स्तरों से एक अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी ने 22500 के आसपास एक प्रॉपर पुट बेस पर सपोर्ट लिया। यहां से निफ्टी में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी में 22300-22400 के आसपास अच्छा बेस फॉर्मेशन दिख रहा है। निफ्टी के लिए 22350-22400 के आसपास अच्छा सपोर्ट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 9:36 AM
Market Trend : निफ्टी ने 22350-22400 पर बनाया मजबूत बेस, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर
Top Picks : अरुण कुमार मंत्री ने आज के लिए एक बॉय और एक सेल कॉल दी है। उनका कहना है कि Maruti में एक अच्छा फॉर्मेशन देखने को मिला है और एक डबल डबल बॉटम का ब्रेकआउट भी हुआ है

Market Trend : कल 28 अक्टूबर को बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो,फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में खरीदारी रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। तेल-गैस और IT शेयरों में दबाव दिखा। सेंसेक्स 353 अंक गिरकर 73,246 पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक गिरकर 22,699 पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी 293 अंक चढ़कर 54,267 पर बंद हुआ।

मिडकैप 245 प्वाइंट चढ़कर 57,275 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 30 में से 26 शेयरों में तेजी दिखी। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में तेजी रही।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार में कल निचले स्तरों से एक अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी ने 22500 के आसपास एक प्रॉपर पुट बेस पर सपोर्ट लिया। यहां से निफ्टी में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी में 22300-22400 के आसपास अच्छा बेस फॉर्मेशन दिख रहा है। निफ्टी के लिए 22350-22400 के आसपास अच्छा सपोर्ट है। आज बाजार में एफओएमसी के आउटकम पर रिएक्शन देखने को मिलेगै।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें