Kalyan Jewellers Share Price: सोने-चांदी के गहने बेचने वाली दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में बिकवाली का ऐसा दबाव बना हुआ है कि टूटकर आज यह एक साल के निचले स्तर पर आ गया। लगातार नवें कारोबारी दिन आज यह कमजोर हुआ है। इन नौ दिनों में आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर के हिसाब से यह 25% से अधिक टूट चुका है। इसमें से 13% से अधिक की गिरावट तो इसके शेयरों में आज आई है। वैसे यह नया साल ही कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों को खास भा नहीं रहा है क्योंकि इस साल अब तक के 14 कारोबारी दिनों में यह महज तीन ही दिन ग्रीन जोन में बंद हुआ था।
