Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में आज बड़ी ब्लॉक डील ने माहौल पॉजिटिव किया। इसके चलते कल्याण ज्वैलर्स के शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर 18 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई 135 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इसके भाव मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन अभी भी यह दमदार बढ़त बनाए हुए है। यह शेयर आज बीएसई पर 15.18 फीसदी की मजबूती के साथ 131.65 रुपये पर बंद हुआ है। अब आगे के चाल की बात करें तो ब्रोकरेज के मुताबिक कल्याण ज्वैलर्स 160 रुपये (Kalyan Jewellers Target Price) तक पहुंच सकता है।
