Kaynes Technology Listing: डिफेंस कंपनी का दमदार आगाज, NSE पर 32.54% प्रीमियम के साथ 778 रुपए पर शेयर लिस्ट

Kaynes Technology का इश्यू 34.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 98.47 गुना बुकिंग हुई थी

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 11:54 AM
Kaynes Technology: फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के मुनाफे पर केंस के शेयरों का पीई 82 गुना है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kaynes Technology listing: डिफेंस सेक्टर के इस शेयर की लिस्टिंग को लेकर निवेशकों को काफी उम्मीदें थी और Kaynes Technology ने उन उम्मीदों को पूरा भी कर दिया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 32.03 फीसदी प्रीमियम के साथ 775 रुपए पर और NSE पर 32.54 फीसदी प्रीमियम के साथ 778 रुपए पर हुई है। Kaynes Technology के IPO का इश्यू प्राइस 587 रुपए था। इस डिफेंस कंपनी का IPO 10 नवंबर को खुला और 14 नवंबर को बंद हुआ था।Kaynes Technology ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, आउटर स्पेस, न्यूक्लियर, मेडिकल, रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग और लाइफ साइकिल सपोर्ट देती है।

    यह आईपीओ 858 करोड़ रुपये का था और इसके तहत 530 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकता करने, कंपनी का विस्तार करने, नए प्लांट में निवेश करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में किया जाएगा।

    कैसा था Kaynes Technology का सब्सक्रिप्शन?


    Kaynes Technology का इश्यू 34.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 98.47 गुना बुकिंग हुई थी। वहीं HNI ने 21.21 गुना बोली लगाई थी। जबकि रिटेल इनवेस्टर के लिए रिजर्व पोर्शन में 4.10 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। एंप्लॉयीज का हिस्सा 11.92 गुना बुक हुआ था ।

    फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के मुनाफे पर केंस के शेयरों का पीई 82 गुना है। इसका EV/EBIDTA 38 गुना और EV/Sales 5 गुना है। आनंदराठी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "कंपनी की हालिया ग्रोथ, स्ट्रॉन्ग रेवेन्यू विजिबिलिटी और ऑटोमेशन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसके शेयरों की वैल्यूएशन वाजिब लगती है।"

    Kaynes Technology के बारे में डिटेल्स

    Kaynes ऑटो, इंडस्ट्रियल, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, आउटर-स्पेस, न्यूक्लियरस मेडिकल, रेलवेज, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आईटी और अन्य सेग्मेंट्स से जुड़ी बड़ी कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग (ESDM) सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के कारोबार की बात करें तो वित्त वर्ष 2020-22 में कंपनी का रेवेन्यू 38 फीसदी के सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।