केंस टेक्नोलॉजी के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे हैं। कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 59 फीसदी बढ़ा है। यह मैनेजमेंट के गाइडेंस के मुताबिक है। साल दर साल आधार पर कंपनी का एबिड्टा मार्जिन 85 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा है। करीब हर वर्टिकल में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी की ऑर्डर बुक 5,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। इससे बुक-टू-बिल रेशियो 2.4 गुना हो गया है। कंपनी के पास जो ऑर्डर है, उनसे पता चलता है कि कंपनी की ग्रोथ में इंडस्ट्रियल, रेलवे और एयरोस्पेस सेक्टर की ज्यादा हिस्सेदारी रहेगी।
