KEC International Share Price: केईसी इंटरनेशनल को सिविल,T&D (ट्रांसपोर्टेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) और केबल्स एंड कंडक्टर्स बिजनेस में ₹1020 करोड़ के नए ऑर्डर मिले तो शेयर चहक उठे। अमेरिका और भारत के साथ ट्रेड डील होने के बीच नए ऑर्डर्स के खुलासे ने तो केईसी इंटरनेशनल के शेयरों की चमक बढ़ा दी और यह 6% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े और अधिकतर तेजी गायब हो गई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.11% की बढ़त के साथ ₹623.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.18% उछलकर ₹655.00 तक पहुंचा था।
