हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में हल्की बढ़त का मूड है। सेंसेक्स में भी बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी, बैंक निफ्टी दोनों इस समय हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज दोपहर के दौरान निफ्टी में 17600, 17700 और 17800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। वहीं 17700, 17600 और 17500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40800, 40900 और 41000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स सक्रिय दिखाई दिये। वहीं पुट राइटर्स की बात करें तो वे सबसे ज्यादा 40800-40700-40500 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। उन्होंने बाजार पर अपनी राय दी। इसके साथ ही कमाई के शानदार कॉल्स और ऑप्शन भी सुझाया।
