Ken Enterprises IPO Listing: कपड़े बनाने वाली केन एंटरप्राइजेज के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 94 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 85.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन की बजाय 9.57 फीसदी का झटका लग गया। आईपीओ निवेशकों को और शॉक तब लगा जब टूटकर 80.75 रुपये (Ken Enterprises Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 14.10 फीसदी घाटे में हैं।
