Knack Packaging IPO Listing: इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली नैक पैकेजिंग के शेयरों की आज बिकवाली के माहौल में भी घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 87 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹170 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹186.00 और NSE पर ₹188.00 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10% से अधिक तक का लिस्टिंग गेन (Knack Packaging Listing Gain) मिला।
