SGX Nifty के ट्रेंड से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय बाजारों की शुरुआत फ्लैट हो सकती है। एशिया में नरमी है जबकि SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। SGX Nifty निफ्टी फिलहाल 9.00 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं 16 सितंबर को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। 16 सितंबर को सेंसेक्स -निफ्टी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 1093.22 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 326.15 अंक यानी 1.82 फीसदी टूटकर 17,551.25 के स्तर पर बंद हुआ।
16 सितंबर के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए है। आईटी इंडेक्स में आज 3.71 फीसदी की गिरावट आई है और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3.72 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.7 फीसदी, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है।
निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीत
निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कहना है कि निफ्टी में 17400 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट 17400 है जबकि 17300 पर 50 DEMA सपोर्ट है । जबकि 17681 -17780-18100 पर रजिस्टेंस है। वहीं बैंक निफ्टी 41830 पर रजिस्टेंस है जबकि 40490 (10 DEMA ) पर सपोर्ट है जबकि 39860 ( 20DEMA) सपोर्ट है ।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17649-17710 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17761-17821/58 पर है। इसका पहला बेस17491-17409 पर दूसरा बड़ा बेस 17355-17306 पर है। FIIs की बड़ी बिकवाली, डेटा निगेटिव है। डाओ की रिकवरी से थोड़ा सहारा मिल रहा है। शुक्रवार को शॉर्ट कैरी नहीं करने की राय दी थी। नीचे की ओर 17500-491 अहम है। ऊपर की ओर 17649-710 अहम है। शुक्रवार का निचला स्तर टूटा तो 17491-17409-355-306 संभव है। 17649-710 के जोन के ऊपर ही अच्छी तेजी आएगी। 17649-710 पार हुआ तो 17761-821 संभव है। 17821 के ऊपर बाजार में ताकत लौटेगी।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40980-41110 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 41390-41510 पर है। इसका पहला बेस 40490-40241पर दूसरा बड़ा बेस 40040-39856 पर है। शुक्रवार को बैंक निफ्टी में गिरावट कम रही। शुक्रवार को 10 DEMA तक ही फिसला है। पहला रेजिस्टेंस पार हुआ तो 41510 संभव है। बाजार खुलने के बाद शॉर्ट्स पर और चर्चा करेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।