Get App

Stock Market Today: निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, जानें एक्सपर्ट्स की राय

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17649-17710 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17761-17821/58 पर है। इसका पहला बेस17491-17409 पर दूसरा बड़ा बेस 17355-17306 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 9:11 AM
Stock Market Today: निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, जानें एक्सपर्ट्स की राय
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 40980-41110 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 41390-41510 पर है।

SGX Nifty के ट्रेंड से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय बाजारों की शुरुआत फ्लैट हो सकती है। एशिया में नरमी है जबकि SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। SGX Nifty निफ्टी फिलहाल 9.00 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं 16 सितंबर को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। 16 सितंबर को सेंसेक्स -निफ्टी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 1093.22 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 326.15 अंक यानी 1.82 फीसदी टूटकर 17,551.25 के स्तर पर बंद हुआ।

16 सितंबर के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए है। आईटी इंडेक्स में आज 3.71 फीसदी की गिरावट आई है और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3.72 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.7 फीसदी, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो रणनीत

निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कहना है कि निफ्टी में 17400 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट 17400 है जबकि 17300 पर 50 DEMA सपोर्ट है । जबकि 17681 -17780-18100 पर रजिस्टेंस है। वहीं बैंक निफ्टी 41830 पर रजिस्टेंस है जबकि 40490 (10 DEMA ) पर सपोर्ट है जबकि 39860 ( 20DEMA) सपोर्ट है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें