Get App

Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: झुनझुनवाला की पांच बातें, स्टॉक मार्केट से बरसेगा तगड़ा पैसा

Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: स्टॉक मार्केट से अच्छा पैसा बनाया जा सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि स्ट्रैटेजी सही बनाई जाए और उसके हिसाब से ही आगे बढ़ा जाए। यहां अपने समय में मशहूर दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पांच ऐसी ही धांसू स्ट्रैटेजी के बारे में बताया जा रहा है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 24, 2026 पर 9:51 AM
Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: झुनझुनवाला की पांच बातें, स्टॉक मार्केट से बरसेगा तगड़ा पैसा
Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: एक बार राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि आप स्टॉक मार्केट से तब तक अच्छा मुनाफा नहीं बना सकते हैं, जब तक कि आपके पास घाटा सहने की क्षमता न हो।

Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: 'बिग बुल' (Big Bull) के नाम से मशहूर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला करीब चार साल पहले 14 अगस्त 2022 को मौत हो गई थी लेकिन उनकी कही बातें आज भी निवेशकों को रास्ता दिखा रही है। उन्होंने समय-समय पर निवेशकों को अपने अनुभवों से खास टिप्स दिए जो निवेशकों के लिए काफी अहम हैं। वित्तीय सेक्टर की दिग्गज कंपनी नावी (Navi) ने इसे लेकर उनकी स्ट्रैटेजी की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें से पांच अहम स्ट्रैटेजी के बारे में बताया जा रहा है।

Rakesh Jhunjhunwala Investment Tips: पांच स्ट्रैटेजी

डेवलप करें घाटा सहने की क्षमता

एक बार राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि आप स्टॉक मार्केट से तब तक अच्छा मुनाफा नहीं बना सकते हैं, जब तक कि आपके पास घाटा सहने की क्षमता न हो। उनका मानना था कि हर ट्रे़ड या हर निवेश से मुनाफा बनाना संभव ही नहीं है तो निवेशकों को इसे स्वीकार करने और उससे सीखने की आदत डालनी चाहिए। आपके पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक गिर सकता है लेकिन जरूरी ये है कि आप पॉजिटिव रहें और नुकसान को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें।

काबू में रखें इमोशंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें