Get App

जानिए देश के सबसे महंगे Residential इलाके की कितनी है कीमत!

देश का सबसे महंगा Residential इलाका साउथ मुंबई का ताड़देव है। जिसकी कीमत 56,000 रुपये प्रति वर्गफुट है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2019 पर 12:58 PM
जानिए देश के सबसे महंगे Residential इलाके की कितनी है कीमत!

आमतौर पर बड़े शहरों में प्रॉपर्टी के दाम हमेशा महंगे रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पॉश इलाके होते हैं। जहां आम आदमी की पहुंच न के बराबर होती है। Property Consultant कंपनी एनरॉक(Anarock) ने देश के 10 सबसे महंगे इलाकों की एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि कौन सा इलाका कितना महंगा है।

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक देश का सबसे महंगा इलाका साउथ मुंबई का ताड़देव इलाका है। यहां मौजूद घरों की एवरेज कीमत 56,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इसके बाद दूसरे नंबर में मुंबई के वर्ली और तीसरे नंबर में महालाक्ष्मी इलाके का आता है। वर्ली में औसतन 41,500 रुपये प्रति वर्गफुट और महालक्ष्मी में औसतन 40,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

चौथे नंबर में चेन्नई का नुंगमबक्कम इलाका है। जहां Residential Property के दाम 18,000 रुपये प्रति वर्गफुट है। इसी तरह 15,100 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से एगमोर पांचवें नंबर पर है। साथ ही अन्ना नगर 13,000 हजार रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से सातवें नंबर में है।

छठे नंबर में दिल्ली का करोलबाग है, जहां प्रॉपर्टी के दाम 13,500 रुपये प्रति वर्गफुट है।

पुणे का कोरेगांव इलाका 12,500 रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से आठवें नंबर पर है। गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड 12,500 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से नौवें नंबर पर है।  कोलकाता का अलीपुर 11,800 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से दसवें नंबर में है। Anarock का मानना है कि कम जमीन और कम निर्माण की वजह से यहां कीमतें बढ़ी हुई हैं। Anarock ने कहा कि बेंगलुरु या हैदराबाद का कोई भी इलाका टॉप-10 की लिस्ट में शामिल नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें