जानिये कैसे रहे SHREE CEMENT के नतीजे और इस स्टॉक सहित THERMAX पर ब्रोकरेजेस की राय

CLSA ने SHREE CEMENT का लक्ष्य 28850 रुपये से घटाकर 28300 रुपये तय किया है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट (SHREE CEMENT) पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। कंपनी के Revenue में 48% तो मुनाफे में 78% की Growth रही। इस अवधि में Magrin पर हल्का दबाव दिखा।

    आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 78.5% बढ़कर 661.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 370.8 करोड़ रुपये रहा था।

    SAIL की आय हुई दोगुनी से ज्यादा, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर निवेश नजरिया

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 47.9% बढ़कर 3449.5 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2332.4 करोड़ रुपये रही थी।

    Brokerages on SHREE CEMENT

    CLSA की SHREE CEMENT पर राय


    CLSA ने SHREE CEMENT पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 28850 रुपये से घटाकर 28300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा हा। वहीं 1,481/टन EBITDA अन्य कंपनियों के मुकाबले कम नजर आया है। सालाना आधार पर FY22 में 12% वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। हालांकि शेयर पर नजर डालें तो हालिया करेक्शनके बाद भी वैल्यूएशन महंगा है।

    जानिये कैसे रहे TATA POWER के नतीजे और स्टॉक पर ब्रोकरेज की निवेश राय

    Brokerages on THERMAX

    CREDIT SUISSE की THERMAX पर राय

    CREDIT SUISSE ने THERMAX पर रेटिंग को अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करके न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पॉजिटिव साइकल की वजह से शेयर को अपग्रेड किया है। कंपनी की कोविड की चुनौती के बीच बेहतर ऑर्डर बुकिंग हुई है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।