किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
KOTAK INSTL EQ की TATA STEEL पर राय
KOTAK INSTL EQ की TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट की कमेंट्री से लगता है कि कंपनी की इंडिया मार्जिन आने वाली तिमाही में बढ़ेगी। वहीं यूरोप की मार्जिन पहली तिमाही के मुकाबले 1 से 2 गुना बढ़ सकती है।
CLSA ने TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके इंडिया और यूरोप कारोबार के लिए मजबूत आउटलुक है।
JP MORGAN की TATA STEEL पर राय
JP MORGAN ने TATA STEEL पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1810 रुपये तय किया है। उनका कहना है यूरोप में वित्त वर्ष 2022 में कारोबार तेजी से बढ़ेगा।